सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर किसान चौपाल का आयोजन



कोटपूतली। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये कृषि सुधार कानून 2020 के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष शंकर लाल कसाना के नेतृत्व में विभिन्न गाँवों में किसान चैपाल का आयोजन किया गया। 

इस दौरान कसाना समेत पार्टी पदाधिकारियों व किसान नेताओं ने तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में ग्रामीणों व कृषकों को इससे होने वाले फायदों की जानकारी दी। साथ ही किसानों व खेत मजदूरों को नये कानून से मिलने वाले लाभ गिनवाते हुए जागरूक भी किया।

 कसाना ने कहा कि नये कृषि कानून देश भर के किसान व मजदूर भाईयों के हित में है। विपक्ष केवल किसानों को बरगलाकर राजनैतिक लाभ उठाना चाहता है। इसके अलावा रविवार को किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर लोगों के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#जीवन_आनन्द: कांटे ही सुरक्षा कवच होते हैं, सीख लो

कोरोना ने Life Style को बदल दिया है। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक का टाईम टेबल परिवर्तित हो चुका है। व्यापार के नियम कायदे भी बदल रहे हैं। इस बीच कुछ को अवसर मिला है तो बहुत से लोग अवसाद में भी हैं। लेकिन क्यों ? Vikas Kumar Verma  जीवन प्रकृति से परे तो नहीं है! प्रकृति खुद बताती है कि ‘जीवन में छोटे से छोटे परिवर्तन’ के भी क्या मायने हैं। फिर हम छोटी-छोटी परेशानियों से घबरा क्यूं जाते हैं। दोस्तों, नमस्कार। ब्लाॅगवाणी के जीवन आनन्द काॅलम में आपका स्वागत है। मैं हूं आपके साथ विकास वर्मा। आईए, चर्चा करते हैं आज ब्लाॅगवाणी में ‘कांटों के सुरक्षा कवच’ की। क्योंकि गुलाब की तरह महकना है तो कांटों को ही सुरक्षा कवच बनाना होगा। जीवन में ‘बेर’ की सी मिठास चाहिए, तो कांटों को सुरक्षा कवच बनाईए। ग्वारपाठे से गुण चाहिए तो ‘कांटों को सुरक्षा कवच बनाईए। यानी कि जीवन में कांटों का सुरक्षा कवच हमें ‘VIP’ बनाता है। और ये कांटे होते हैं हमारी बाधाऐं, हमारी परेशानियां, हमारे दुखः। यह तो तय है कि जीवन में हरेक परेशानी एक नयी राह दिखाती है। जब भी हम परेशानियों से घिरते हैं तो खुद को और अधि...

कृपया फोलो/ Follow करें।

कुल पेज दृश्य