सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पनियाला पुलिया पर हादसा, महिला की मौत, पुरुष घायल


न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। कोटपूतली के पनियाला पुलिया पर चढ़ते समय एक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से  बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि पुरुष घायल हो गया।

कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल से पुलिस चौकी इंचार्ज भवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 12:00 बजे पनियाला पुलिया पर  चढ़ते समय एक छोटी कार के अचानक ओवरटेक के चलते बाइक सवार दंपत्ति का संतुलन बिगड़ गया,  जिसमें बाइक पर बैठी महिला अचानक नीचे गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला व घायल पुरुष को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पुरुष की पहचान जगदीश सिंह, जाति राजपूत, निवासी रायपुर पाटन के रूप में हुई है,  वहीं मृतक महिला रामबाई घायल जगदीश की पत्नी है। घायल जगदीश सिंह के हाथ पर चोटें आई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#जीवन_आनन्द: कांटे ही सुरक्षा कवच होते हैं, सीख लो

कोरोना ने Life Style को बदल दिया है। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक का टाईम टेबल परिवर्तित हो चुका है। व्यापार के नियम कायदे भी बदल रहे हैं। इस बीच कुछ को अवसर मिला है तो बहुत से लोग अवसाद में भी हैं। लेकिन क्यों ? Vikas Kumar Verma  जीवन प्रकृति से परे तो नहीं है! प्रकृति खुद बताती है कि ‘जीवन में छोटे से छोटे परिवर्तन’ के भी क्या मायने हैं। फिर हम छोटी-छोटी परेशानियों से घबरा क्यूं जाते हैं। दोस्तों, नमस्कार। ब्लाॅगवाणी के जीवन आनन्द काॅलम में आपका स्वागत है। मैं हूं आपके साथ विकास वर्मा। आईए, चर्चा करते हैं आज ब्लाॅगवाणी में ‘कांटों के सुरक्षा कवच’ की। क्योंकि गुलाब की तरह महकना है तो कांटों को ही सुरक्षा कवच बनाना होगा। जीवन में ‘बेर’ की सी मिठास चाहिए, तो कांटों को सुरक्षा कवच बनाईए। ग्वारपाठे से गुण चाहिए तो ‘कांटों को सुरक्षा कवच बनाईए। यानी कि जीवन में कांटों का सुरक्षा कवच हमें ‘VIP’ बनाता है। और ये कांटे होते हैं हमारी बाधाऐं, हमारी परेशानियां, हमारे दुखः। यह तो तय है कि जीवन में हरेक परेशानी एक नयी राह दिखाती है। जब भी हम परेशानियों से घिरते हैं तो खुद को और अधि...

कृपया फोलो/ Follow करें।

कुल पेज दृश्य