सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Earn money? इतना भी मुश्किल नहीं है...#जीवन_आनन्द:

Best place

लाईफ (Life) जब मूवमेंट (Movement) करती है, तो समझिए कि कुछ अच्छा होने जा रहा है। यह क्या हो सकता है, आप नहीं जानते, लेकिन रोजर्मरा की सैटेल्ड लाईफ में हल्के से चेंजिंग से भी आप परेशान हो जाते हैं। यह ठीक वैसा ही है, जैसे कि आपकी शादी होना, आपकी जाॅब लगना या आपका टांसफर हो जाना।

How do I earn Money
Vikas Kumar Verma
Editor, News Chakra


नमस्कार दोस्तों, ब्लाॅगवाणी के #जीवन_आनन्द में आपका स्वागत है। मैं हूं आपके साथ विकास वर्मा। दोस्तों, कल मुझे एक फोन काॅल आया। अपने ही शहर से, कोटपूतली से। नाम बताया, श्रृति। श्रृति ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल हुए हैं। पति के पास कोई काम नहीं है, या यूं कहूं कि अपनी जिम्मेदारी के प्रति जिम्मेदार नहीं है। घर खर्च भी नहीं कमाता है। ऐसे में कई बार बाहर काम करने जाना पड़ता है। मैं लोगों के खेतों में काम करके कुछ पैसे ले आती हुं, तो घर खर्च चलता है।

दोस्तों, श्रृति ने बताया कि उसका पति उसे बाहर कमाने जाने से मना करता है, साथ ही अगर बाहर जाती है तो उस पर चरित्रहीन का आरोप लगाता है। उसे अन्य परिवारजनों के सामने बेईज्जत करता है, गालियां निकालता है। श्रृति ने पूछा- मुझे क्या करना चाहिए ?

दोस्तों, श्रृति जैसी स्थिति या कहानी बहुत सी महिलाओं की है। ऐसे में यह ध्यान रखना चाहिए कि हमें रिश्तों के बाहर भी नहीं जाना है। श्रृति इसलिए काम करना चाहती है कि पति कुछ कमाता नहीं है। लेकिन श्रृति बाहर जाती है तो पति उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाता है। ऐसे में रिश्ते व परिवार टूटने का खतरा बनता है। कई बार गलतफहमियां अपराध भी करा बैठती हैं। इसलिए मैने श्रृति को बताया कि वह अपने पति से बात करे और घर से किए जाने वाले काम दोनों मिलकर शुरू करें। काम श्रृति करे, पति का सहयोग रहे, तो समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा।

घर से किए जाने वाले बहुत से काम हैं। सिलाई, बुनाई, कढ़ाई के अलावा अचार, पापड़, नमकीन या अन्य हैंडीक्राफ्ट वर्क कोई भी महिला घर बैठे कर सकती है, और अच्छी खासी आमदनी भी कमा सकती है। अगर पढ़ी लिखी हैं तो Online Work कर सकती हैं। वेबसाईट, ब्लाॅग या यू ट्यूब चैनल चला सकती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आपको रिश्ते ताक पर रखकर घर की दहलीज ही पार करनी पड़े।

How Earning Money

आज कमाना (Earning money) इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर आप अच्छा लिखना जानते हैं तो भी महिने का 20 से 30 हजार आसानी से कमा सकते हैं। अपना ब्लाॅग लिखकर। मेरे इस ब्लाॅग पर आप कुछ विज्ञापन देख रहे होगें। इनमें से कुछ आपकी जरूरत वाले भी होगें, अगर आप इन पर क्लिक करते हैं तो मुझे Earning होती है। बस यही होता है ब्लाॅग का फंडा। आप लिखते जाईए, कमाई की चिंता मत करिए। यही सब श्रृति को भी बताया। यानी कि How Earning Money इतना भी मुश्किल नहीं है।


याद रखिए कि मानव मन भावनाओं का अथाह सागर है। प्रतिपल उठती भावुक लहरें एक नये मंथन को जन्म देती हैं, एक नये विचार का आविर्भाव करती हैं। इसलिए किसी परिवर्तन या परेशानी से मत घबराईए, बल्कि तसल्ली से बैठकर सोचिए, समाधान भी आपके ही पास होगा।

दोस्तों, हमारी सोच, समझ और विचारों को अच्छी तरह का खाद-पानी देना जरूरी है। मन के प्रति सजगता, व्यक्ति को बाहर से आने वाली कुंठा व दुख की बौछार से सरलता से बचा लेती है, इसलिए मन पर सबसे अधिक ध्यान देना जरूरी है, कि मन का व्यवहार कहीं बदल तो नहीं रहा। 

ध्यान देने की जरूरत है कि कहीं हम अपने ही मन की बात को अनुसना तो नहीं कर रहे हैं। हमें अधिक तेजी से गुस्सा आने लगा है। हम बिना पूरी बात सुने ही गुस्से से उबलने लगे हैं, तो हमें समझना चाहिए कि मन के भीतर कुछ ऐसा घट रहा है जो बाहर से नहीं दिख रहा है। बहुत से लोगों के लिए मन में प्रेम कम होता जा रहा है। करुणा कम होती जा रही है, तो थोड़ा ठहरकर मन को संभालना जरूरी है। तो अपने मन की सीमा को पहचानिए, और सुखी जीवन के लिए इसे शुद्ध बनाने की कौशिश कीजिए, और मन के विचारों की शुद्धिकरण के लिए पढ़ते रहिए, ब्लाॅगवाणी पर जीवन आनन्द।

यह आनन्द रस अपने दोस्तों व शुभचिंतकों में बांटने के लिए इसे शेयर जरूर करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे विनोबा भावे...

नमस्कार दोस्तों, महापुरुषों की कीर्ति किसी एक युग तक सीमित नहीं रहती। उनका लोक हितकारी चिंतन युगों युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता है। ब्लॉगवाणी में आज हम एक ऐसे ही प्रकाश स्तंभ की चर्चा करेंगे, जो ना केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे और पूरा देश जिन्हें राष्ट्रीय अध्यापक का सम्मान देता है। जी हां, आज हम बात करेंगे आचार्य विनोबा भावे की। आचार्य विनोबा भावे जिन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी भी कहा गया। उनकी आध्यात्मिक चेतना समाज और व्यक्ति से जुड़ी थी, इसी कारण संत स्वभाव के बावजूद उनमें राजनीतिक सक्रियता भी थी।  उन्होंने सामाजिक अन्याय और धार्मिक विषमता का मुकाबला करने के लिए देश की जनता को स्वयंसेवी होने का आह्वान किया। उन्होंने देश की जनता के हितों के लिए जो आंदोलन चलाएं वह अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। 1951 की बात है, आजाद हिंदुस्तान को जन्म लिए बस 4 ही साल बीते थे। देश में भयंकर गरीबी थी। लोगों के पास खाने के लिए रोटी नहीं थी। रोटी बनाने के लिए अन्न नहीं था। अन्न उपजाने के लिए जमीन नहीं थ...

सीखने का जज्बा न तो आज कम है और ना हीं उस समय, बस हममें सीखने की ललक व जज्बा होना चाहिए

नमस्कार दोस्तों, ब्लॉगवाणी पर आपका स्वागत है। मैं हूं आपकी दोस्त शालू वर्मा। आज हम बात करेंगे शिक्षा यानी सीख की। सीख अच्छी या बुरी कैसी भी हो सकती है बस हमारा नजरिया सही होना चाहिए। एक ही कार्य के प्रति अलग-अलग लोगों का अलग अलग नजरिया होता है बस हमें उस नजरिए के द्वारा ही पता चलता है हम कुछ सीख रहे हैं या नहीं। वैसे सीखना जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। एक व्यक्ति जन्म से लेकर मृत्यु तक कुछ न कुछ सीखता है। दोस्तों, हम अपनी रोजमर्रा जिंदगी में भी हर घड़ी हर पल कुछ न कुछ सीखते हैं। इस सीखने की प्रक्रिया के कारण ही रूढ़िवादी विचारों तकनीकों को छोड़कर नई तकनीकों को आत्मसात किया गया है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तो युवा वर्ग को भारत की शक्ति मानते हैं और हमेशा कुछ नया करने पर बल देते हैं। वैसे, आपको बता दें कि सीखना तकनीक या फिर किसी नई खोज को ही नहीं कहते बल्कि एक नवजात शिशु का जन्म लेने के पश्चात पहली बार रोना भी सीखना ही होता है। प्राचीन समय में बालक सीखने के लिए आश्रमों में जाते थे। वहां पर ऋषि-मुनियों की शरण में रहकर दैनिक जीवन को चलाने के गुर सीखते थे। आज ...

Nirbhaya ने फिर मांगा इंसाफ! क्यों?

कभी दिल्ली, कभी राजस्थान, कभी यूपी। क्यों हर दिन कोई बेटी कोई ‘पिड़िता’  कोई  Nirbhaya  बन जाती है। क्यों सरकारें चमचमाती सड़कें देने के बावजूद एक सुरक्षित ‘गली’ नहीं दे पा रही हैं। आज अगर आप गुस्से और जोश में हैं तो याद कीजिए, उस दिन को जब पिछली बार आपके खून में उबाल आया था, बिल्कुल आज ही की तरह, वो दिल्ली की सड़कें थी, बावजूद इसके आज फिर हाथरस की एक ‘निर्भया’ न्याय मांग रही है। यहां सवाल किसी सरकार से नहीं हैं, यहां सवाल आपसे है, क्योंकि वोट आप ही के हाथ से निकलता है! हाथरस की एक Nirbhaya  फिर ‘टीआरपी’ दे गई ? justice for.... ये देश आज फिर गुस्से में हैं। क्योंकि यूपी में जो हुआ, वो ‘कलंक’ है। मानवता पर, धर्म पर, राज पर और नीति पर। भला कैसे नवरात्रों में ‘कन्या’ पूजने का ढोंग कर लेते हम! गुनाहगारों को सजा मुकर्र करने की बजाय पुलिस पिड़िता की ही लाश को आधी रात के समय जंगल में कचरे और फूंस से मिटा दे, तो ‘दुष्कर्म की परिभाषा क्या होगी ? ध्यान देना। देश की आधी से ज्यादा आबादी गांवों में बसती है। गांव ही हैं जो अन्न उगाता है, फल उगाता है, पशुओं को पालता है। गांव के दूध से ...

कृपया फोलो/ Follow करें।

कुल पेज दृश्य